AMBIKAPUR NEWS – भगवान परशुराम जयंती पर अम्बिकापुर में ब्राह्मण समाज द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा, श्रद्धा, संस्कृति और एकता का दिखा अनुपम संगम।

Spread the love

AMBIKAPUR NEWS – भगवान परशुराम जयंती पर अम्बिकापुर में ब्राह्मण समाज द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा, श्रद्धा, संस्कृति और एकता का दिखा अनुपम संगम।

Instagram Page Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आज दिनांक 30 अप्रैल 2025 को भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर अंबिकापुर में एक भव्य, गरिमामयी एवं अनुशासित शोभायात्रा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा शाम लगभग 4:30 बजे गाजे-बाजे और भक्ति-धुनों के साथ निकली।

FOLLOW OUR WHATSAPP CHANNEL

AMBIKAPUR NEWS – गांधी चौक से प्रारंभ हुई भव्य शोभायात्रा –

AMBIKAPUR NEWS

यह शोभायात्रा गांधी चौक से प्रारंभ होकर घड़ी चौक, महामाया चौक, बंगाली चौक होते हुए भगवान परशुराम मंदिर प्रांगण में वैदिक मंत्रोच्चारण और भक्ति संगीत की मधुर स्वर लहरियों के साथ संपन्न हुई। इस पावन अवसर पर सम्पूर्ण नगरवासी, विशेष रूप से ब्राह्मण समाज के सदस्य, पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर बड़ी श्रद्धा, उमंग और अनुशासन के साथ इस ऐतिहासिक यात्रा में सम्मिलित हुए।

AMBIKAPUR NEWS – शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर जगह-जगह पर किया गया स्वागत –

शोभायात्रा के मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा, जलपान की व्यवस्था, भक्ति संगीत, सांस्कृतिक झांकियां एवं आकर्षक स्वागत द्वारों ने सम्पूर्ण वातावरण को धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक गरिमा और उल्लास से परिपूर्ण कर दिया। यह आयोजन न केवल भगवान परशुराम की महानता और उनके आदर्शों का स्मरण था, बल्कि समाज की एकता, सहयोग, संस्कृति और स्वाभिमान का प्रतीक बनकर उभरा।

Also read – राजीव गांधी पीजी कॉलेज अम्बिकापुर में ‘योग एवं स्वास्थ्य’ पर व्याख्यानमाला का आयोजन, स्वामी आदित्य देव जी ने दिए स्वास्थ्य, योग और संयमित जीवन के मंत्र।