AMBIKAPUR NEWS – स्वस्थ होली का संदेश, अम्बिकापुर स्थित डिगमा की महिलाओं ने तैयार किया हर्बल गुलाल।

Spread the love

AMBIKAPUR NEWS – स्वस्थ होली का संदेश, अम्बिकापुर स्थित डिगमा की महिलाओं ने तैयार किया हर्बल गुलाल।

Instagram Page Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

होली का त्यौहार नजदीक आते ही बाजारों में गुलाल, रंग और पिचकारियों की रौनक बढ़ने लगी है। हर ओर खुशियों और उमंग का माहौल देखने को मिल रहा है। वहीं, अंबिकापुर स्थित डिगमा में महिलाओं द्वारा पारंपरिक और प्राकृतिक तरीकों से फलों एवं फूलों से हर्बल गुलाल तैयार किया जा रहा है। यह पहल न केवल पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि लोगों को रासायनिक रंगों से होने वाले दुष्प्रभावों से भी बचाने में सहायक साबित होगी।

FOLLOW OUR WHATSAPP CHANNEL

AMBIKAPUR NEWS – महिलाएं बीते चार वर्षों से हर्बल गुलाल बनाने का कार्य कर रही हैं –

अंबिकापुर स्थित डिगमा की राधे कृष्ण स्वयं सहायता समूह की महिलाएं पिछले चार वर्षों से फलों और फूलों से हर्बल गुलाल बना रही हैं। यह पहल न केवल उनकी आर्थिक समृद्धि का साधन बन रही है, बल्कि लोगों को रासायनिक रंगों से मुक्त और प्राकृतिक तरीके से सुरक्षित होली मनाने का अवसर भी प्रदान कर रही है।

AMBIKAPUR NEWS

AMBIKAPUR NEWS – इस वर्ष 20 क्विंटल हर्बल गुलाल विक्रय का लक्ष्य –

इस हर्बल गुलाल की विशेष स्टॉल कलेक्टर कार्यालय की कंपोजिट बिल्डिंग में भी लगाई गई है, जिससे अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। इस बार समूह की महिलाओं ने 20 क्विंटल हर्बल गुलाल विक्रय करने का लक्ष्य रखा है, जिससे न केवल उनकी आय बढ़ेगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान मिलेगा।

Also read – अम्बिकापुर से लापता छात्रा खुशी दुबे हैदराबाद में मिली, शादी न करने के कारण खुद रची किडनैपिंग की साजिश।

Leave a Comment