AMBIKAPUR NEWS – अम्बिकापुर से लापता छात्रा खुशी दुबे हैदराबाद में मिली, शादी न करने के कारण खुद रची किडनैपिंग की साजिश।
अंबिकापुर के माता राजमोहनी देवी गर्ल्स कॉलेज की बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा खुशी दुबे का अपहरण होने की खबर से सनसनी फैल गई। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह अपहरण असली नहीं था, बल्कि छात्रा की खुद की रची साजिश थी।
AMBIKAPUR NEWS – अम्बिकापुर के बौरीपारा निवासी है छात्रा खुशी दुबे –
अंबिकापुर के बौरीपारा की निवासी और माता राजमोहनी देवी गर्ल्स कॉलेज में बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा खुशी दुबे के दिनदहाड़े अपहरण की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों के अनुसार, तीन-चार अज्ञात युवकों ने कॉलेज से बाहर निकलते समय खुशी को जबरन गाड़ी में बैठा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए जांच शुरू कर दी।

AMBIKAPUR NEWS – छात्रा ने रची अपहरण की साजिश –
मामले में तब नया मोड़ आया जब पुलिस जांच के दौरान पता चला कि यह कथित अपहरण असल में छात्रा द्वारा खुद रची गई साजिश थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिजन खुशी का विवाह करवाना चाहते थे, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं थी। शादी से बचने के लिए उसने अपनी सहेली के साथ मिलकर यह नाटक रचा और हैदराबाद भाग गई।
Also read – दुबई के क्रिकेट मैदान में लहराया तिरंगा… भारत ने जीता चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब।