AMBIKAPUR NEWS – बजट 2025-26 में अम्बिकापुर को मिली फोरलेन सड़कों की सौगात… 5 से 10 किमी की ये सड़कें होंगी फोरलेन।
प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 3 मार्च को बजट पेश किया, जिसमें कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। इस बजट में अंबिकापुर क्षेत्र के बुनियादी ढांचे, विशेष रूप से सड़कों के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया। अंबिकापुर से जुड़ी पांच प्रमुख सड़कों को फोरलेन में परिवर्तित करने की घोषणा की गई है, जिससे यातायात सुगम होगा और क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को गति मिलेगी।
AMBIKAPUR NEWS – शहर से जुड़ी पांच सड़कें होंगी फोरलेन –

प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट 2025-26 में अंबिकापुर की सड़कों के विकास के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। शहर में लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव को ध्यान में रखते हुए, अंबिकापुर से जुड़ी पांच प्रमुख सड़कों को फोरलेन में परिवर्तित करने की योजना बनाई गई है।
AMBIKAPUR NEWS – इसमें बनारस रोड, एमजी रोड, बिलासपुर रोड और पत्थलगांव रोड शामिल हैं। बजट प्रावधान के अनुसार, बनारस रोड को शहर से 10 किलोमीटर तक फोरलेन किया जाएगा, जबकि अन्य सड़कों को शहर से पांच-पांच किलोमीटर तक फोरलेन किया जाएगा। इस परियोजना के लिए कुल 1620 लाख रुपये (16.20 करोड़ रुपये) का बजट निर्धारित किया गया है, जिससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और विकास को गति मिलेगी।