AMBIKAPUR NEWS – बड़ी खबर… हरमिंदर सिंह टिन्नी बने अंबिकापुर नगर निगम के सभापति।
अंबिकापुर की नई महापौर, मंजूषा भगत, एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह के बाद एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें नगर निगम के सभापति पद को लेकर विचार-विमर्श किया गया। आज 4 मार्च को अंततः महावीर वार्ड के पार्षद, हरमिंदर सिंह टिन्नी को सभापति पद के लिए चुना गया।
AMBIKAPUR NEWS – 3 बार के पार्षद है हरिमंदर सिंह टिन्नी –

हरमिंदर सिंह टिन्नी ने लगातार तीसरी बार पार्षद पद पर जीत हासिल की है। शपथ ग्रहण समारोह के बाद हुई महत्वपूर्ण बैठक में नगर निगम के सभापति पद के लिए तीन नामों—आलोक दुबे, मनीष सिंह और हरमिंदर सिंह टिन्नी के बीच सभापति बनाए जाने की बात चल रही थी। जहां सहमति के बाद, 4 मार्च को आधिकारिक रूप से घोषणा की गई, जिसमें हरमिंदर सिंह टिन्नी को अंबिकापुर नगर निगम का नया सभापति नियुक्त किया गया। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा बधाई का सिलसिला जारी हो गया है।