AMBIKAPUR NEWS – अम्बिकापुर समेत सरगुजा में फिर बढ़ी ठंड, न्यूनतम तापमान 5 डिग्री किया गया दर्ज।
बीते दिनों अंबिकापुर समेत सरगुजा संभाग में ठंड का असर कम होता दिख रहा था। दोपहर में तेज धूप भी महसूस हो रही थी। हालांकि, अब अंबिकापुर समेत सरगुजा संभाग के कई जिलों में ठंड एक बार फिर बढ़ने लगी है, और शाम के समय लोग अलाव जलाते हुए नजर आ रहे हैं।
AMBIKAPUR NEWS – 5 डिग्री पहुंचा न्यूनतम पारा –

छत्तीसगढ़ के अन्य इलाकों में जहां मौसम गर्म हो गया है, वहीं सरगुजा संभाग में अब भी रातें सर्द हैं। पिछले दो दिनों से ठंड की वापसी हो गई है। रविवार को अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया था। सोमवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 5.3 डिग्री पहुंच गया है। दिन का अधिकतम तापमान भी 25 डिग्री दर्ज किया गया है। हालांकि, इसके पूर्व न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया था।
Also read – 76वें गणतंत्र दिवस पर पीजी कॉलेज मैदान अम्बिकापुर में सीएम साय ने फहराया तिरंगा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां।