AMBIKAPUR NEWS – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अंबिकापुर दौरा – बीजेपी महापौर प्रत्याशी मंजूषा भगत व वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के लिए मांगे वोट, किया रोड शो।
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शुक्रवार को अंबिकापुर के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने फूलों से सजी गाड़ी में सवार होकर भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी मंजूषा भगत और वार्ड प्रत्याशियों, विधायक, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रोड शो किया और जनता का अभिवादन किया।
AMBIKAPUR NEWS – सीएम ने सभी वार्ड प्रत्याशियों के लिए मांगे वोट –

शुक्रवार को अंबिकापुर में रोड शो के दौरान सड़कों पर भगवा समंदर दिखाई दिया, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता ने कमल के झंडे लहराते हुए पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। विशाल आमसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता ने संभाग की सभी 14 सीटों पर कमल खिलाया और लोकसभा चुनाव में भाजपा को सांसद चुना।अब अंबिकापुर नगर निगम में भी भाजपा की सरकार बनानी है और कांग्रेस को हराना है।

AMBIKAPUR NEWS – उन्होंने जनता से भाजपा के सभी पार्षद प्रत्याशियों को जिताने की अपील की और कहा कि शहर के विकास की पूरी जिम्मेदारी उनकी होगी। इस दौरान सरगुजा पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे, जहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगरानी रखी गई थी। सीएम के आगमन से पहले ही शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर बैरिकेडिंग की गई और भारी वाहनों पर रोक लगा दी गई थी।