भारत में पर्यावरण के लिए बदलेंगे हॉर्न के सुर… केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया बांसुरी, हारमोनियम से सजेगा ट्रैफिक।

Spread the love

NITIN GADKARI – भारत में पर्यावरण के लिए बदलेंगे हॉर्न के सुर… केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया बांसुरी, हारमोनियम से सजेगा ट्रैफिक।

Instagram Page Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक समारोह के दौरान भारत में चल रहे वाहनों के हॉर्न में बदलाव को लेकर महत्वपूर्ण बातें कही हैं। उन्होंने बताया कि भविष्य में वाहनों के हॉर्न में भारतीय वाद्ययंत्रों की ध्वनि सुनाई दे सकती है। इस विचार पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है।

FOLLOW OUR WHATSAPP CHANNEL

NITIN GADKARI – वाहनों के हॉर्न में वाद्ययंत्रों की ध्वनियां की जाएंगी शामिल –

NITIN GADKARI

उन्होंने इस समस्या के समाधान के लिए एक अभिनव सुझाव प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने कहा कि अब वाहनों के हॉर्न में पारंपरिक ‘पो-पो’ और ‘पी-पी’ ध्वनियों की जगह भारतीय शास्त्रीय वाद्ययंत्रों—जैसे बांसुरी, तबला, वायलिन और हारमोनियम—की मधुर ध्वनियों को शामिल करने की योजना पर काम किया जा रहा है। इसका उद्देश्य न केवल ध्वनि प्रदूषण को कम करना है, बल्कि भारतीय सांस्कृतिक विरासत को भी सम्मान देना है।

NITIN GADKARI – मंत्री नितिन गडकरी ने कहा “सरकार पर्यावरण संरक्षण को दे रही प्राथमिकता” –

मंत्री नितिन गडकरी ने यह भी बताया कि केंद्र सरकार पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए ग्रीन व्हीकल्स और बायोफ्यूल आधारित वाहनों को लगातार प्रोत्साहित कर रही है। मेथेनॉल और एथेनॉल जैसे वैकल्पिक ईंधनों के प्रयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके साथ ही, सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को लोकप्रिय बनाने हेतु आकर्षक सब्सिडी भी प्रदान कर रही है, ताकि आम नागरिक भी पर्यावरण के संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकें।

Also read – कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला: धर्म पूछकर की गई फायरिंग, 25 से अधिक पर्यटकों की मौत, देश में आक्रोश।

Leave a Comment