CG VYAPAM – इंजीनियरिंग और फार्मेसी कॉलेजों में प्रवेश का सुनहरा मौका, सीजी व्यापम ने पी.ई.टी और पी.पी.एच.टी परीक्षा के लिए शुरू की आवेदन प्रक्रिया… यहां देखें।
इंजीनियरिंग और फार्मेसी कॉलेजों में प्रवेश लेने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा अवसर है। CG Vyapam ने पीईटी और पीपीएचटी परीक्षाओं की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। छत्तीसगढ़ पीईटी और छत्तीसगढ़ पीपीएचटी प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होने के लिए आवेदन प्रक्रिया से संबंधित सूचना जारी कर दी गई है, जिसमें आवेदन की प्रारंभिक और अंतिम तिथि जैसी आवश्यक जानकारियाँ शामिल हैं। उम्मीदवार अब निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं।
CG VYAPAM – आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल –

1. ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक तिथि | 20.03.2025 (गुरुवार) |
2. ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि | 17.04.2025 (गुरुवार) सायं 5:00 बजे तक |
3. त्रुटि सुधार | 18.04.2025 से 20.04.2025सायं 5:00 बजे तक |
4. संभावित परीक्षा तिथि एवं समय | 08.05.2025 (गुरुवार) |
5. पी.ई.टी | पूर्वान्ह 9:00 से 12:15 बजे तक |
6. पी.पी.एच.टी | अपरान्ह 2:00 से 6:15 बजे तक |
7. व्यापम वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि | 29.04.2025 (मंगलवार) |
8. परीक्षा केन्द्र | 33 जिला मुख्यालयों में |
यहां देखें अधिकारिक सूचना की पीडीएफ
Also read – अम्बिकापुर सेंट्रल जेल में सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवालों के बीच कलेक्टर और एसपी ने किया जेल का निरीक्षण।