AMBIKAPUR NEWS – सरगुजा में मानसून की दस्तक, लोगों को भीषण गर्मी से राहत… जिले में अब तक 21.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज।
सरगुजा जिले में मानसून ने अपनी औपचारिक दस्तक दे दी है। बीते कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के बीच अब जिलेवासियों को मौसम से राहत मिल रही है। कल और आज हुई बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे आमजन को काफी राहत महसूस हो रही है।
AMBIKAPUR NEWS – पिछले 24 घंटों के दौरान औसतन 4.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई –
भू-अभिलेख शाखा, अंबिकापुर द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले की सभी तहसीलों में पिछले 24 घंटों के दौरान औसतन 4.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इस अवधि में सर्वाधिक 8.4 मिमी वर्षा लखनपुर तहसील में दर्ज की गई है।

AMBIKAPUR NEWS – देखें आंकड़े –
वर्षा की कुल मात्रा पर नजर डालें तो 1 जून 2025 से 17 जून 2025 तक सरगुजा जिले में औसतन 21.0 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। तहसीलवार आंकड़े इस प्रकार हैं: अंबिकापुर – 9.4 मिमी, दरिमा – 9.7 मिमी, लुण्ड्रा – 8.0 मिमी, सीतापुर – 45.2 मिमी, लखनपुर – 26.0 मिमी, उदयपुर – 17.9 मिमी, बतौली – 10.9 मिमी, मैनपाट – 40.9 मिमी दर्ज की गई। जिले में मानसून की इस पहली प्रभावशाली वर्षा से न केवल आम जनता को राहत मिली है, बल्कि कृषक समुदाय में भी उत्साह देखा जा रहा है।