AMBIKAPUR NEWS – अम्बिकापुर-बिलासपुर के बीच सफर करने वालों को लगेगा झटका, नए टोल प्लाजा के साथ चार स्थानों पर कुल 250 रुपए का करना होगा भुगतान।

Spread the love

AMBIKAPUR NEWS – अम्बिकापुर-बिलासपुर के बीच सफर करने वालों को लगेगा झटका, नए टोल प्लाजा के साथ चार स्थानों पर कुल 250 रुपए का करना होगा भुगतान।

Instagram Page Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अंबिकापुर से बिलासपुर तक की यात्रा अब पहले से अधिक महंगी हो जाएगी। 220 किलोमीटर लंबे इस सफर में अब कुल चार टोल प्लाजा पड़ेंगे, जहां वाहन चालकों को मिलाकर लगभग 250 रुपए का भुगतान करना होगा।

FOLLOW OUR WHATSAPP CHANNEL

AMBIKAPUR NEWS – लखनपुर के लहपटरा क्षेत्र में शुरू होने जा रहा है नया टोल प्लाजा –

अब तक इस मार्ग पर केवल तीन टोल प्लाजा थे, लेकिन लखनपुर के लहपटरा क्षेत्र में नया टोल प्लाजा शुरू होने से यात्रियों को एक अतिरिक्त शुल्क देना पड़ेगा। इस नए टोल प्लाजा पर कार चालकों से 60 रुपए टोल वसूला जाएगा।

AMBIKAPUR NEWS

AMBIKAPUR NEWS – खराब सड़कें, जोखिम सफर –

हालांकि, अभी भी सड़क की स्थिति पूरी तरह दुरुस्त नहीं है। इसके बावजूद नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने टोल वसूली की तैयारी शुरू कर दी है। खराब सड़कों के कारण जहां सफर जोखिम भरा रहेगा, वहीं चार टोल प्लाजा होने से यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ भी पड़ेगा।

AMBIKAPUR NEWS – अंबिकापुर से बिलासपुर के बीच स्थित चार टोल प्लाजा और उनके शुल्क इस प्रकार हैं –

चोटिया टोल प्लाजा: 60 रुपए

मदनपुर टोल प्लाजा: 60 रुपए

लिम्हा टोल प्लाजा: 70 रुपए

लहपटरा (लखनपुर) नया टोल प्लाजा: 60 रुपए

इस प्रकार, एक कार वाहन चालक को अंबिकापुर से बिलासपुर तक की यात्रा में कुल 250 रुपए टोल शुल्क देना अनिवार्य होगा। यात्रियों को न केवल बढ़ते खर्च का सामना करना पड़ेगा, बल्कि खराब सड़कों के चलते सफर की सुरक्षा भी एक बड़ी चिंता का विषय बनी रहेगी।

Also read – पहलगाम हमले के बाद भारत का बड़ा एक्शन, पाकिस्तान समर्थित चैनलों पर लगा बैन।