AMBIKAPUR NEWS – टचवुड विमेन एम्पावरमेंट की शानदार पहल, छत्तीसगढ़ की इकलौती महिला मंत्री के सम्मान में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड।
छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले ऐतिहासिक कार्यक्रम में, प्रदेश की महिलाओं ने एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े (महिला एवं बाल विकास मंत्री) उपस्थित रहीं, जबकि शहर की पहली महिला महापौर भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थीं। यह रिकॉर्ड राज्य की इकलौती महिला मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के सम्मान में आयोजित किया गया, जो अपनी सादगी और संघर्षशील व्यक्तित्व के लिए जानी जाती हैं।
AMBIKAPUR NEWS – लक्ष्मी राजवाड़े भारत की सबसे युवा महिला मंत्रियों में से एक –

लक्ष्मी राजवाड़े भारत की सबसे युवा महिला मंत्रियों में से एक हैं। भारत में पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के बाद, वे दूसरी सबसे युवा महिला मंत्री बनीं, जिन्होंने अपने संघर्ष और कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने खेतों में रोपा लगाने से लेकर ग्रामीण महिलाओं के हर कार्य को बखूबी निभाया और फिर मंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली, जो हर किसी के लिए प्रेरणादायक है।
AMBIKAPUR NEWS – कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित महिलाएं रहीं उपस्थित –
इस कार्यक्रम में दिव्या सिंह सिसोदिया (जिला पंचायत सदस्य), पायल सिंह (जिला पंचायत सदस्य), श्वेता गुप्ता (एमआईसी मेंबर) और जया रेड्डी (मिसेज एशिया) सहित कई प्रतिष्ठित महिलाएं उपस्थित रहीं। इसी भावना को सम्मान देने के लिए, Touchwood Women Empowerment Organisation द्वारा “महिला सशक्तिकरण का महाकुंभ” का आयोजन किया गया। इसमें छत्तीसगढ़ की विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं ने एक साथ रैंप वॉक किया।

AMBIKAPUR NEWS – इस अनूठी पहल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया अपना नाम –
इस आयोजन में महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण थीम पर विशेष परिधानों में प्रस्तुति दी, जिससे यह आयोजन एक ऐतिहासिक क्षण बन गया। इस अनूठी पहल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया। इस इवेंट की भव्य सफलता ने यह साबित कर दिया कि छत्तीसगढ़ की महिलाएं न केवल अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हैं, बल्कि वे एकजुट होकर अपने समाज की सशक्त छवि को विश्व पटल पर स्थापित करने में सक्षम हैं।