AMBIKAPUR NEWS – होली पर अम्बिकापुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 400 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा… एसपी ने जारी किए दिशा-निर्देश।

Spread the love

AMBIKAPUR NEWS – होली पर अम्बिकापुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 400 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा… एसपी ने जारी किए दिशा-निर्देश।

Instagram Page Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रंगों का महापर्व होली आने में अब केवल दो दिन शेष हैं, और इसे लेकर सरगुजा पुलिस ने अंबिकापुर में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं। होली के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विशेष सतर्कता बरतेगी और हुड़दंग करने वालों पर कड़ी नजर रखेगी। कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस बल तैनात रहेगा, ताकि सभी नागरिक सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली का आनंद ले सकें।

FOLLOW OUR WHATSAPP CHANNEL

AMBIKAPUR NEWS – एसपी ने जारी किए दिशा निर्देश –

AMBIKAPUR NEWS

AMBIKAPUR NEWS – होली के पावन पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए सरगुजा पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। 13 मार्च को होलिका दहन और 14 मार्च को होली मनाई जाएगी। इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक (एसपी) योगेश पटेल के निर्देशानुसार विशेष रणनीति तैयार की गई है।

मुख्य दिशा-निर्देश एवं सुरक्षा प्रबंध –

  • पुलिस बल की तैनाती

4 राजपत्रित पुलिस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे।

80 निरीक्षक, उप-निरीक्षक और सहायक उप-निरीक्षक सहित कुल 400 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

  • शहर में सुरक्षा व्यवस्था –

Ambikapur news – 68 फिक्स पिकेट (स्थायी पुलिस चौकी) बनाई गई हैं।

35 पेट्रोलिंग पार्टियां संवेदनशील क्षेत्रों में निरंतर गश्त करेंगी।

7 बाइकर पेट्रोलिंग टीमें शहर के अंदरूनी मार्गों पर असामाजिक तत्वों पर नजर रखेंगी।

महिला सुरक्षा विशेष महिला गश्ती दल संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। रिज़र्व बल को भी सक्रिय रखा गया है।

  • यातायात एवं सख्त नियम –

तीन सवारी वाहन, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने और शराब पीकर वाहन चलाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।

दुर्घटनाओं के घायलों को त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए थाना प्रभारी को जिला अस्पताल से समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

  • डीजे और ध्वनि नियंत्रण –

AMBIKAPUR NEWS – बिना अनुमति डीजे साउंड सिस्टम लगाने पर प्रतिबंध रहेगा।

विवादित एवं आपत्तिजनक गाने बजाने पर कानूनी कार्रवाई होगी और डीजे जब्त किया जाएगा।

  • सीसीटीवी और इमरजेंसी सेवाएं –

इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम के जरिए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी।

आम नागरिक किसी भी आपात स्थिति में सरगुजा पुलिस हेल्पलाइन नंबर 9479193599 और डायल 112 के माध्यम से सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

Also read – अम्बिकापुर के मणिपुर थाना क्षेत्र में देर रात सड़क हादसे से खुली गौ तस्करी की पोल, सूचना मिलते ही पुलिस और गौ सेवा से जुड़ी संस्थाएं मौके पर पहुंचीं।

Leave a Comment