AMBIKAPUR NEWS – 2 मार्च को होगा अम्बिकापुर नगर निगम के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह… सीएम साय होंगे शामिल।

Spread the love

AMBIKAPUR NEWS – 2 मार्च को होगा अम्बिकापुर नगर निगम के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह… सीएम साय होंगे शामिल।

Instagram Page Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अंबिकापुर के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण समारोह की तिथि निर्धारित कर दी गई है। यह समारोह 2 मार्च को अंबिकापुर स्थित पीजी कॉलेज मैदान के हॉकी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं। प्रशासनिक अधिकारियों और आयोजन समिति द्वारा समारोह को सुव्यवस्थित एवं भव्य बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

FOLLOW OUR WHATSAPP CHANNEL

AMBIKAPUR NEWS – सीएम विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल –

AMBIKAPUR NEWS

Ambikapur में 2 मार्च को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी सिलसिले में नवनिर्वाचित महापौर मंजूषा भगत, सरगुजा सांसद चिंतामणी महाराज, लूंड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भेंट करने अंबिकापुर पहुंचे। इस दौरान महापौर मंजूषा भगत ने मुख्यमंत्री को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया, जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।

AMBIKAPUR NEWS – प्रदेश के 10 नगर निगमों में भाजपा ने विजय पताका फहराई –

AMBIKAPUR NEWS

गौरतलब है कि इस बार नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बड़ी सफलता मिली है। प्रदेश के सभी 10 नगर निगमों में भाजपा ने विजय पताका फहराई, जिसमें अंबिकापुर की जीत विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। यहां महापौर पद महिला के लिए आरक्षित न होने के बावजूद पार्टी ने मंजूषा भगत पर भरोसा जताया, और उन्होंने कांग्रेस के दो बार के महापौर अजय तिर्की को 9,000 मतों के बड़े अंतर से हराया। साथ ही, अंबिकापुर के 48 वार्डों में से 31 वार्डों में भाजपा पार्षदों ने जीत दर्ज कर नगर निगम में अपना मजबूत दबदबा स्थापित किया।

Also read – आजाद सेवा संघ ने छात्रहित में की बड़ी मांग… समय सारिणी में परिवर्तन व पूर्व में संचालित विश्वविद्यालय में छात्रों के लिए हेल्पडेस्क स्थापित करने की मांग, सौंपा ज्ञापन।