AMBIKAPUR NEWS – बनारस रोड कमोडा विहार अंबिकापुर निवासी विनोद गुप्ता बने यूजीसी नेट स्कॉलर, 95.69 पर्सेंटाइल किया हासिल… पीएचडी के लिए भी हुए क्वालिफाइड।

Spread the love

AMBIKAPUR NEWS – बनारस रोड कमोडा विहार अंबिकापुर निवासी विनोद गुप्ता बने यूजीसी नेट स्कॉलर, 95.69 पर्सेंटाइल किया हासिल… पीएचडी के लिए भी हुए क्वालिफाइड।

Instagram Page Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अंबिकापुर के होनहार छात्र विनोद गुप्ता ने कंप्यूटर साइंस विषय में राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) उत्तीर्ण कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है जहां उन्होंने 95.69 पर्सेंटाइल हासिल किया है। यह न केवल विनोद गुप्ता के लिए गर्व की बात है, बल्कि उनके परिवार, शिक्षकों और शुभचिंतकों के लिए भी हर्ष का विषय है। कठिन परिश्रम और संघर्ष के साथ की गई उनकी पढ़ाई का यह फल उनकी मां के चेहरे पर खुशी और सुकून के रूप में झलक रहा है। उनकी सफलता से क्षेत्र के अन्य छात्र भी प्रेरित हो रहे हैं और आगे बढ़ने का संकल्प ले रहे हैं।

FOLLOW OUR WHATSAPP CHANNEL

AMBIKAPUR NEWS – कमोडा विहार अंबिकापुर के निवासी हैं विनोद गुप्ता –

AMBIKAPUR NEWS

विनोद गुप्ता, जो बनारस रोड, कमोडा विहार, अंबिकापुर के निवासी हैं, संघर्ष और मेहनत की मिसाल हैं। कठिन परिस्थितियों में उनकी मां ने चाय बेचकर उनका पालन-पोषण किया और उन्हें शिक्षा दिलाई। हाल ही में नेट-जेआरएफ परीक्षा में विनोद ने 300 में से 166 अंक हासिल किए हैं और 95.69 परसेंटाइल स्कोर के साथ असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी के लिए क्वालीफाई किया है। विनोद ने कहा कि यह उपलब्धि उन्हें डेढ़ साल की कड़ी मेहनत के बाद मिली है।

AMBIKAPUR NEWS – 2024 में उन्हें “सम्राट हेमचन्द्र युवाश्री राज्य स्तरीय सम्मान” से सम्मानित किया था –

गौरतलब है कि AMBIKAPUR के विनोद की प्रतिभा को पहचानते हुए रौनियार दर्पण ने वर्ष 2024 में उन्हें “सम्राट हेमचन्द्र युवाश्री राज्य स्तरीय सम्मान” से सम्मानित किया था। उनकी लगन और आत्मनिर्भरता का सबसे बड़ा उदाहरण तब देखने को मिला जब कोरोना काल में BCA सेकंड ईयर की किताब उपलब्ध न होने पर उन्होंने स्वयं किताब लिख डाली। उनकी इस असाधारण उपलब्धि को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया, और राजस्थान पत्रिका समूह ने उन्हें देश के “40 उभरते हुए युवा प्रतिभाओं” में शामिल किया।

Also read – बैंक ऑफ बड़ौदा में सीनियर मैनेजर सहित अन्य 518 रिक्त पदों पर निकली भर्ती… जानें आवेदन की अंतिम तिथि व आवेदन प्रक्रिया।

Leave a Comment