AMBIKAPUR NEWS – महापौर चुनाव में भाजपा की धमाकेदार जीत, 11 हजार से अधिक वोटों से विजयी रहीं मंजूषा भगत।
अंबिकापुर नगर निगम चुनाव का परिणाम जारी। मतगणना अंबिकापुर स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में संपन्न हुई, जहां सुबह 9:00 बजे से मतों की गिनती शुरू हुई। विभिन्न चरणों में गणना की गई, अंततः उन्होंने 10 साल से महापौर रहे कांग्रेस के डॉ अजय तिर्की को हराकर जीत हासिल की। इस विजय के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया, और नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाते हुए विजय रैली निकाली।
AMBIKAPUR NEWS – शुरुआती रुझानों में डॉ. अजय तिर्की रहे आगे, बाद में मंजूषा भगत की हुई वापसी –

AMBIKAPUR NEWS – अंबिकापुर नगर निगम चुनाव की मतगणना शुरू होते ही शुरुआती रुझानों में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अजय तिर्की ने बढ़त बनाई हुई थी। हालांकि, जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ी, भाजपा प्रत्याशी मंजूषा भगत ने जोरदार वापसी की और अंततः 11,000 से अधिक मतों के अंतर से अंबिकापुर महापौर का चुनाव जीत लिया। यह भाजपा के लिए बड़ी जीत मानी जा रही है, क्योंकि बीते 10 वर्षों से डॉ. अजय तिर्की कांग्रेस के महापौर पद पर आसीन थे, लेकिन इस बार अंबिकापुर में भाजपा का कमल खिल गया।
AMBIKAPUR NEWS – बीजेपी कार्यकर्ताओं एवं पार्षदों द्वारा निकाली गई भव्य विजय रैली –
इस ऐतिहासिक जीत के बाद मंजूषा भगत और भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। विजयी प्रत्याशी समेत नवनिर्वाचित पार्षदों ने नगर में भव्य विजय रैली निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए। जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिठाइयाँ बाँटी, वहीं भाजपा नेताओं ने इस जीत को जनता की सेवा और केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों पर जनता के विश्वास का परिणाम बताया।