AMBIKAPUR NEWS – उत्तरी पश्चिमी विक्षोभ में बदलाव होने से अंबिकापुर में बढ़ी ठंड… अचानक बढ़ती गर्मी व सर्दी से सेहत पर पड़ रहा असर।
छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखा जा रहा है, जिसके कारण मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। कभी तापमान में गिरावट हो रही है, तो कभी हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इसी बीच, फरवरी के दूसरे सप्ताह में तापमान में अचानक काफी गिरावट आई है, जिससे एक बार फिर ठंड का असर महसूस किया जा रहा है।
AMBIKAPUR NEWS – अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री , वहीं अधिकतम 30 डिग्री किया गया दर्ज –

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अंबिकापुर समेत सरगुजा के विभिन्न हिस्सों में मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी गर्मी तो कभी ठंड पड़ने से तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है, जिसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। 13 फरवरी को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
AMBIKAPUR NEWS – मौसम में बदलाव से लोगों के सेहत पर पड़ रहा असर –
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट हो सकती है। इस बदलते मौसम का सबसे ज्यादा असर बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ रहा है, क्योंकि इम्यूनिटी कमजोर होने से सर्दी-जुकाम और बुखार जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल की ओपीडी में रोजाना करीब 300 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, जिनमें आधे से ज्यादा सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित हैं।
AMBIKAPUR NEWS – यह स्पष्ट है कि मौसम के इस अनिश्चित बदलाव का सीधा प्रभाव लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। डॉक्टरों की सलाह है कि लोग इस दौरान विशेष सतर्कता बरतें, गर्म कपड़े पहनें और अपनी इम्यूनिटी मजबूत बनाए रखने के लिए पौष्टिक आहार लें।
Also read – राजीव गांधी ऑटोनॉमस पीजी कॉलेज को नैक से मिला बी डबल प्लस ग्रेड… 2019 में मिला था बी ग्रेड।