AMBIKAPUR NEWS – अम्बिकापुर नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस, बीजेपी ने जारी किया अपना घोषणा पत्र… इन बिंदुओं को किया घोषणा पत्र में शामिल।

Spread the love

AMBIKAPUR NEWS – अम्बिकापुर नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस, बीजेपी ने जारी किया अपना घोषणा पत्र… इन बिंदुओं को किया घोषणा पत्र में शामिल।

Instagram Page Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने अंबिकापुर के विकास के लिए अपने-अपने घोषणा पत्र जारी कर दिए हैं। महिलाओं और बेटियों से लेकर अंबिकापुर के रिंग रोड तक, दोनों पार्टियों ने विभिन्न विकासात्मक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया है और इन मुद्दों को अपने घोषणा पत्र में शामिल किया है।

FOLLOW OUR WHATSAPP CHANNEL

AMBIKAPUR NEWS – कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र –

AMBIKAPUR NEWS

AMBIKAPUR NEWS – कांग्रेस पार्टी ने अंबिकापुर के विकास के लिए नगरी निकाय चुनाव के घोषणा पत्र में निम्नलिखित मुद्दे शामिल किए हैं –

  1. तलाबों का संरक्षण और सौंदर्यकरण।
  2. महिलाओं के लिए घाटों और तालाबों में चेंजिंग रूम।
  3. शहरी व्यापारिक क्षेत्रों में महिला प्रसाधन।
  4. महिला सुरक्षा के लिए पुलिस कंट्रोल रूम से जुड़ी सीसी कैमरा व्यवस्था।
  5. ऑटो रिक्शा/ई-रिक्शा के लिए पार्किंग और चार्जिंग।
  6. बीपीएल कार्डधारियों को श्रद्धांजलि राशि योजना में 2000 से बढ़ाकर 5000 रुपये।
  7. अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने के प्रयास।
  8. सम्पत्तिकर और जल शुल्क का घर बैठे भुगतान।
  9. ऑनलाइन भवन अनुज्ञा की सुविधा।
  10. पारदर्शी मकान आबंटन प्रक्रिया।
  11. सफाई कर्मियों की जानकारी सार्वजनिक करना।
  12. निःशुल्क लायब्रेरी का गठन विद्यार्थियों के लिए।
  13. आम जनता को मुफ्त पानी टैंकर सेवा।
  14. यूजर चार्ज का युक्ती-युक्तरण।
  15. शहर को धूल मुक्त बनाने के कदम।
  16. पौनी-पसारी योजना में महिलाओं को प्राथमिकता।
  17. ठेले व्यवसायियों को संरक्षण और वेंडिंग जोन का निर्धारण।
  18. पारदर्शिता और सामूहिक जिम्मेदारी के साथ विकास कार्य।
  19. कन्या विवाह के लिए सामुदायिक भवन की निःशुल्क सुविधा।
  20. सामुदायिक भवन की ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था।
  21. भूमिहीन व्यक्तियों को शासकीय भूमि पर अधिकार।
  22. वृद्धा, दिव्यांग और निराश्रित पेंशन की सुविधा।
  23. सरकारी और आत्मानंद स्कूलों में मेधावी छात्रों को सम्मान।
  24. आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण।
  25. छात्राओं को मुफ्त सेनेटरी नैपकिन।
  26. जन्म-मृत्यु और विवाह प्रमाण पत्र की घर पहुंच सेवा।
  27. युवाओं के लिए रोजगार और यूथ हब।
  28. महिला स्वसहायता समूहों को रोजगार देने की पहल।
  29. सार्वजनिक स्थलों पर मुफ्त वाई-फाई।
  30. सिटीजन चार्टर के तहत कार्यों की समय सीमा।
  31. संपत्तिकर की समय पर भुगतान पर विशेष छूट।
  32. पत्रकारों के लिए हाईटेक रेस्ट रूम।
  33. सब्जी बाजारों का निर्माण।
  34. आवारा पशुओं से मुक्ति।

AMBIKAPUR NEWS – भारतीय जनता पार्टी का घोषणा पत्र –

AMBIKAPUR NEWS

AMBIKAPUR NEWS – भारतीय जनता पार्टी ने अंबिकापुर नगर निगम चुनाव के लिए अपने वचन पत्र में निम्न बिंदुओं पर ध्यान दिया:

  1. प्रधानमंत्री आवास योजना: रुके हुए और नए आवासों को तेजी से पूरा किया जाएगा।
  2. नजूल भूमि स्वामित्व कानून: नया कानून बना कर पट्टा धारकों को भू-स्वामी बनाया जाएगा।
  3. मुख्य मार्गों का फोरलेनकरण: बनारस रोड, मनेन्द्रगढ़ रोड, बिलासपुर रोड, रायगढ़ रोड को फोरलेन से जोड़ा जाएगा।
  4. नवीन रिंग रोड: शहर में बढ़ते आवागमन को देखते हुए नया रिंग रोड बनेगा।
  5. अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम: अंबिकापुर को स्पोर्ट्स कैपिटल बनाने के लिए नया स्टेडियम बनेगा।
  6. वाटर ट्रीटमेंट प्लांट: नालियों के गंदे पानी से मुक्ति के लिए स्थापित किया जाएगा।
  7. फ्री वाई-फाई सेवा: प्रमुख स्थलों पर डिजिटल अंबिकापुर बनाने के लिए शुरू की जाएगी।
  8. स्मार्ट सिटी परियोजना: अंबिकापुर को स्मार्ट सिटी में बदला जाएगा।
  9. पेयजल व्यवस्था: जल संकट के क्षेत्र में 20 लाख लीटर क्षमता की 2 टंकियां बनाई जाएंगी।
  10. स्मार्ट शौचालय और पिंक शौचालय: सार्वजनिक स्थानों पर शौचालय बनाए जाएंगे, महिलाओं के लिए पिंक शौचालय।
  11. मल्टी लेवल पार्किंग: ट्रैफिक समस्या को हल करने के लिए मल्टी लेवल पार्किंग बनेगी।
  12. नई व्यवसायिक सुविधा: पुराने बस स्टैंड में उन्नत व्यवसायिक परिसर का निर्माण।
  13. सिटी बस सेवा: 25 किमी तक सिटी बस सेवा फिर से शुरू की जाएगी।
  14. मजदूर सदन: श्रमिकों के सम्मान में मजदूर सदन का निर्माण किया जाएगा।

Also read – नवापारा शहरी स्वास्थ्य केंद्र में विश्व कैंसर दिवस पर विशेष शिविर का आयोजन, 16 कैंसर फाइटर्स को किया गया सम्मानित।

Leave a Comment