AMBIKAPUR NEWS – महिला सुरक्षा और साइबर जागरूकता में अतुल गुप्ता का अद्वितीय योगदान, पाँचवी बार सम्मानित।
महिला सुरक्षा और साइबर अपराध जागरूकता के क्षेत्र में अतुल गुप्ता के योगदान को समाज ने बार-बार सराहा है। पुलिस मितान के रूप में उनके कार्यों ने न केवल साइबर अपराधों को कम किया, बल्कि समाज को डिजिटल युग में सुरक्षित रहने की दिशा में प्रेरित भी किया।
AMBIKAPUR NEWS – उन्होंने महिलाओं बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष कार्यक्रम –

अतुल ने अभिव्यक्ति ऐप, 1930 हेल्पलाइन, और अन्य साइबर सुरक्षा उपायों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए, जिनमें उन्हें आत्मरक्षा और साइबर सुरक्षा के उपाय सिखाए गए साथ ही उन्होंने साइबर स्टॉकिंग, ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग, और सायबर बुलीइंग के खतरों के बारे में लोगों को जानकारी दी और उन्हें इनसे बचने के उपाय सिखाए।
AMBIKAPUR NEWS – 1930 हेल्पलाइन नंबर के महत्व को लोगों को समझाया –
उन्होंने संचार साथी पोर्टल और 1930 हेल्पलाइन नंबर के महत्व को समझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में, साइबर अपराधों से संबंधित मामलों की रिपोर्टिंग में वृद्धि हुई है, जिससे अपराधियों पर नकेल कसी जा सकी जा सकती है।
AMBIKAPUR NEWS – पुलिस और आमजन के बीच तैयार किया विश्वास का मजबूत पुल –
उनके प्रयासों ने पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास का एक मजबूत पुल तैयार किया है। उनकी सेवा भावना और समर्पण उन्हें समाज का आदर्श प्रहरी बनाती है जिस कारण उनके योगदान को सम्मानित करते हुए, इस विगत वर्षो में उन्हें पाँचवीं बार पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत किया गया। “जब समाज के प्रति समर्पण और सेवा भाव प्रबल होता है, तब हर कार्य एक मिशन बन जाता है। – अतुल गुप्ता
Also read – बोरवेल से गैस के रिसाव के बाद आग की भयानक लपटें, सूरजपुर के चिकनी गांव में मचा हड़कंप।