AMBIKAPUR NEWS – ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर सरगुजा पुलिस ने दिखाई सख्ती… 70 से अधिक वाहन चालकों पर की गई कार्रवाई।
सरगुजा पुलिस ने अंबिकापुर समेत जिले के विभिन्न हिस्सों में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए सख्त कार्रवाई की है। हाल के दिनों में ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना लगाते हुए एक लाख से अधिक रुपये वसूले गए हैं। इसके साथ ही लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई है।
AMBIKAPUR NEWS – सरगुजा पुलिस की सख्त कार्रवाई –

- समन शुल्क वसूली: कुल 73 वाहन चालकों से ₹1,22,450/- समन शुल्क वसूला गया।
- तेज रफ्तार पर कार्रवाई: 14 वाहन चालकों से ₹17,000/- समन शुल्क।
- गलत पार्किंग: 11 वाहन चालकों से ₹3,300/- वसूले गए और सुरक्षित पार्किंग के निर्देश दिए गए।
- खतरनाक वाहन संचालन: खतरनाक ड्राइविंग पर 2 चालकों से ₹4,000/- वसूले गए।
- प्रेशर हॉर्न उपयोग करने पर 2 चालकों से ₹4,000/- समन शुल्क वसूला गया।
- ओवरलोडिंग: 3 प्रकरणों में ₹60,000/- का समन शुल्क वसूला गया।
- तीव्र गति: 14 चालकों से ₹17,000
- असंवैधानिक पार्किंग: 11 चालकों से ₹3,300
- खतरनाक ड्राइविंग: 2 चालकों से ₹4,000
- बिना सीट बेल्ट: ₹500
- अन्य मामलों: 13 चालकों से ₹24,300
AMBIKAPUR NEWS इनके अतिरिक्त ट्रैफिक नियमों के अन्य तरीके से उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया और उन्हे सुरक्षित और नियमों के तहत वाहन चलाने की हिदायत दी गई।
Also read – बड़ी खबर… संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय ने इन कक्षाओं की पूरक परीक्षा का परिणाम किया जारी… यहां देखें।