AMBIKAPUR NEWS – बादल छंटने व उत्तर पश्चिम की शुष्क हवा से अम्बिकापुर में बढ़ा ठंड… रात के पारा में आई गिरावट, मैनपाट में शुरू हुई ठिठुरन।
अक्टूबर के अंतिम दिनों और नवंबर के शुरुआती दिनों की तुलना में अब ठंड ने अपना असर स्पष्ट रूप से दिखाना शुरू कर दिया है। छत्तीसगढ़ के मैनपाट, जिसे प्रदेश का शिमला भी कहा जाता है, में ठिठुरन भरी ठंड ने दस्तक दे दी है। यहां के मौसम ने अचानक करवट ली है, जिससे ठंड का एहसास और बढ़ गया है। रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। स्थानीय लोग अब गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आ रहे हैं, और सर्दी का प्रभाव पूरे क्षेत्र में महसूस किया जा रहा है।
AMBIKAPUR NEWS – नवंबर के दूसरे हफ्ते में न्यूनतम पारा में दर्ज की गई गिरावट, सुबह छा रहा कोहरा –

AMBIKAPUR NEWS बादलों के छाए रहने से मौसम में ठंड का असर कुछ हद तक कम महसूस हुआ, लेकिन जैसे ही बादल छंटे और उत्तर-पश्चिम की शुष्क हवाएं चलने लगीं, ठंड ने जोर पकड़ लिया। बीते कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। आंकड़ों पर नजर डालें तो 9 नवंबर को न्यूनतम तापमान 16.4° था, जो क्रमशः घटता गया—10 नवंबर को 15.8°, 11 नवंबर को 13.4°, 12 नवंबर को 14.2°, 13 नवंबर को 13°, 14 नवंबर को 12.4°, और 15 नवंबर को यह गिरकर 10.4° पर पहुंच गया। यह गिरावट स्पष्ट रूप से ठंड के बढ़ते प्रभाव को दर्शाती है।
Also read – क्या आप जानते हैं? छ.ग में सबसे पहले बिजली का आगमन अम्बिकापुर में हुआ था।