BALRAMPUR JOB – FPC में लेखापाल पदों पर भर्ती – सीधे इंटरव्यू से करें करियर की शुरुआत… ₹20,000 तक मासिक मानदेय।
किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड (FPC) के वित्तीय मामलों के दक्षतापूर्वक संचालन हेतु लेखा संधारण एवं वैधानिक अनुपालन कार्यों के लिए लेखापाल पद पर भर्ती हेतु वॉक इन इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है। यह प्रक्रिया जनपद बलरामपुर की ग्रामीण महिला उत्पादक कंपनियों (FPCs) में अस्थायी रूप से लेखापाल नियुक्ति हेतु की जाएगी।
BALRAMPUR JOB – 19 जून को होगा इंटरव्यू –

वॉक इन इंटरव्यू की तिथि: 19 जून 2025
समय: प्रातः 10:30 बजे से
स्थान: जिला पंचायत सभागार, बलरामपुर
रिक्त पदों का विवरण:
क्रम | एफ.पी.सी. का नाम एवं पता | पदनाम | पदों की संख्या | मानदेय (रु) |
1 | ज्ञानज्योति महिला FPC, राजपुर | लेखापाल | 01 (अनारक्षित) | 10,000 से 20,000 तक |
2 | गौरलाटा महिला FPC, कुसमी | लेखापाल | 01 (अनारक्षित) | 10,000 से 20,000 तक |
3 | नयी राह महिला FPC, शंकरगढ़ | लेखापाल | 01 (अनारक्षित) | 10,000 से 20,000 तक |
4 | खरहरा महिला FPC, वाड्रफनगर | लेखापाल | 01 (अनारक्षित) | 10,000 से 20,000 तक |
5 | अद्वितीय महिला FPC, रामचंद्रपुर | लेखापाल | 01 (अनारक्षित) | 10,000 से 20,000 तक |
BALRAMPUR JOB – आवश्यक शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव:
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वाणिज्य विषय में स्नातक डिग्री अनिवार्य।
वित्तीय लेखा एवं कर प्रणाली में न्यूनतम दो वर्षों का अनुभव व प्रमाण पत्र।
शासन/शासकीय/अर्धशासकीय संस्थान से मान्यता प्राप्त कंप्यूटर प्रशिक्षण एवं MS Office/ Tally में दक्षता आवश्यक।
BALRAMPUR JOB – चयन प्रक्रिया (कुल 100 अंक):

शैक्षणिक योग्यता पर आधारित वेटेज: 60 अंक
कार्य अनुभव: 10 अंक
कंप्यूटर दक्षता प्रमाण पत्र: 10 अंक
लिखित परीक्षा: 20 अंक
BALRAMPUR JOB – महत्वपूर्ण निर्देश:
उम्मीदवार मूल प्रमाणपत्रों व एक सेट छायाप्रति के साथ निर्धारित तिथि पर साक्षात्कार स्थल पर समय से उपस्थित हों।
अधिक जानकारी हेतु जनपद पंचायत की वेबसाइट www.balrampur.gov.in देखी जा सकती है।
अध्यक्ष / सचिव –
ज्ञानज्योति महिला FPC, राजपुर
गोनारोड महिला FPC, कुशमी
नयी राह महिला FPC, शंकरगढ़
सहारा महिला FPC, वाड्रफनगर
अदिती महिला FPC, रामचंद्रपुर
Also read – एसएससी सीजीएल के 14 हजार से अधिक पदों पर निकली बंपर भर्ती, अधिसूचना जारी… यहां देखें।