CHIEF JUSTICE OF INDIA – न्यायमूर्ति भूषण गवई बने भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति ने दिलाई न्यायमूर्ति गवई को CJI पद की शपथ।

Spread the love

CHIEF JUSTICE OF INDIA – न्यायमूर्ति भूषण गवई बने भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति ने दिलाई न्यायमूर्ति गवई को CJI पद की शपथ।

Instagram Page Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भारत के माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई को देश के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। यह शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया गया, जिसमें उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री श्री अमित शाह, पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

FOLLOW OUR WHATSAPP CHANNEL

CHIEF JUSTICE OF INDIA – संजीव खन्ना का कार्यकाल समाप्त –

न्यायमूर्ति गवई वर्तमान CJI श्री संजीव खन्ना के कार्यकाल समाप्त होने के उपरांत इस पद पर नियुक्त हुए हैं। वरिष्ठता के आधार पर उनका नाम प्रस्तावित किया गया था। वे भारत के पहले बौद्ध और दूसरे दलित मुख्य न्यायाधीश हैं।

CHIEF JUSTICE OF INDIA – 6 महीने का रहेगा कार्यकाल –

CHIEF JUSTICE OF INDIA

न्यायमूर्ति गवई का न्यायिक करियर 1985 में प्रारंभ हुआ और 24 मई 2019 को वे सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त हुए। उनका कार्यकाल 23 नवम्बर 2025 तक रहेगा। न्यायमूर्ति गवई ने अपने न्यायिक कार्यकाल में कई ऐतिहासिक निर्णय दिए हैं जिनमें नोटबंदी को वैध ठहराना, ईडी निदेशक के कार्यकाल का अवैध विस्तार रद्द करना, बुलडोज़र कार्रवाई पर रोक, राजीव गांधी हत्याकांड के दोषियों की रिहाई, वणियार आरक्षण को असंवैधानिक ठहराना, तीस्ता सीतलवाड़ को जमानत देना और सार्वजनिक अधिकारियों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जुड़ा निर्णय शामिल हैं।

Also read – सितंबर 2025 तक पूरा होगा छत्तीसगढ़ का नया विधानसभा भवन, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने की निर्माण कार्यों की समीक्षा।

Leave a Comment