AMBIKAPUR NEWS – रंगों के संग संवेदना… कलेक्टर विलास भोसकर ने दिव्यांग, वृद्ध और अनाथ बच्चों संग मनाया होली का त्यौहार।

Spread the love

AMBIKAPUR NEWS – रंगों के संग संवेदना… कलेक्टर विलास भोसकर ने दिव्यांग, वृद्ध और अनाथ बच्चों संग मनाया होली का त्यौहार।

Instagram Page Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रंगों और खुशियों के पर्व होली के शुभ अवसर पर सरगुजा जिला कलेक्टर विलास भोसकर ने शासकीय बौद्धिक मंदता विद्यालय के दिव्यांग बच्चों, वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों और अनाथ बच्चों के साथ मिलकर होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। उनके वहां पहुंचने से माहौल खुशियों से भर गया, और सभी ने रंगों के साथ उल्लासपूर्वक यह त्यौहार मनाया। जिला कलेक्टर ने न केवल उनके साथ होली खेली, बल्कि प्रेम और स्नेह के रंग भी बिखेरे।

FOLLOW OUR WHATSAPP CHANNEL

AMBIKAPUR NEWS – मिठाई खिलाकर कलेक्टर विलास भोसकर ने दी शुभकामनाएं –

AMBIKAPUR NEWS

AMBIKAPUR NEWS – कलेक्टर विलास भोसकर ने शासकीय बौद्धिक मंदता विद्यालय के दिव्यांग बच्चों, वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों और अनाथ बच्चों के साथ होली मनाकर एवं मिठाइयाँ बाँटकर शुभकामनाएँ दी गई। इस अवसर पर होली को प्रेम और सौहार्द का त्योहार बताते हुए समाज को आपसी खुशियाँ बाँटने का संदेश दिया गया। इस दौरान बच्चों और बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी की चमक नजर आई। उन्होंने रंगों और मिठाइयों के साथ खूब आनंद लिया। उनकी मुस्कान और उत्साह ने माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया। कलेक्टर ने भी सभी से प्रेम और सौहार्द के साथ रंगों के इस त्योहार को मनाने की अपील की।

Also read – अम्बिकापुर में गर्मी ने दिखाए तेवर, मार्च में तापमान ने तोड़ा छह साल का रिकॉर्ड।

Leave a Comment