AMBIKAPUR NEWS – अम्बिकापुर में गर्मी ने दिखाए तेवर, मार्च में तापमान ने तोड़ा छह साल का रिकॉर्ड।
इन दिनों अंबिकापुर के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं का असर कम होते ही मार्च में तापमान तेजी से बढ़ गया है। इस माह में अब तक साल का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है, जिससे गर्मी का असर महसूस होने लगा है।
AMBIKAPUR NEWS – तेज धूप से चढ़ रहा तापमान –

बता दें कि इससे पहले मार्च 2017 सबसे गर्म रहा था, जब तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बीते छह साल बाद, 12 मार्च (बुधवार) को इस साल का सबसे गर्म दिन रहा, जहां तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दोपहर में तेज धूप महसूस की जा रही है, जबकि मौसम में बदलाव के कारण रात के तापमान में भी वृद्धि हो रही है और ठंड कम हो गई है।
AMBIKAPUR NEWS – होली के बाद छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हो सकती है बारिश –
बुधवार को न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक सप्ताह पहले हुई बारिश के कारण तापमान सामान्य से नीचे चला गया था, जिससे ठंड ज्यादा महसूस हो रही थी। हालांकि, अब तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक के अनुसार, होली के बाद छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में बादल छाने और बारिश होने की संभावना है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।