MAHATARI VANDAN YOJANA – छ.ग राज्य शासन द्वारा महतारी वंदन योजना की 12वीं किश्त की गई जारी, 69 लाख से अधिक महिला हितग्राहियों को मिला लाभ।
छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदना योजना के तहत प्रदेश की माताओं और बहनों को हर महीने ₹1000 की राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजने की पहल की है। नए साल के पहले ही दिन, 1 जनवरी को, योजना की 11वीं किश्त जारी की गई थी जिसके बाद अब फरवरी माह में 5 तारीख को 12वीं किश्त भी जारी कर दी गई है।
MAHATARI VANDAN YOJANA – महिलाओं को मिल रहा आर्थिक मजबूती –

छ.ग में विष्णुदेव सरकार द्वारा प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक मजबूती प्रदान करने MAHATARI VANDAN YOJANA का शुभारंभ किया गया जिसके तहत हर माह एक हजार रुपए पात्र महिला हितग्राहियों के खाते में भेजा जाता है। इसी कड़ी में योजना की 12वीं किश्त 5 फरवरी को सरकार द्वारा जारी किया गया। इस योजना के तहत प्रदेशभर की 69 लाख 53 हजार 994 महिलाओं के बैंक खातों में कुल 650.32 करोड़ रुपए भेजे गए हैं। लाभार्थियों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज चला गया होगा। मैसेज नहीं जाने पर बैंक से संपर्क कर सकते हैं।