AMBIKAPUR NEWS – 76वें गणतंत्र दिवस पर पीजी कॉलेज मैदान अम्बिकापुर में सीएम साय ने फहराया तिरंगा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां।
देश के 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजीव गांधी पीजी कॉलेज मैदान अम्बिकापुर में आयोजित भव्य समारोह में प्रदेश के मुखिया श्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस देशभक्ति के अवसर पर उन्होंने ध्वजारोहण किया और तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद, उन्होंने उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए अपना उद्बोधन दिया।
AMBIKAPUR NEWS – सीएम साय ने फहराया तिरंगा, दी सलामी –

प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जिसमें जिला प्रशासन की प्रमुख भूमिका रहती है। इस वर्ष भी 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक शानदार आयोजन किया गया, जहां देशभक्ति का अनूठा वातावरण देखने को मिला। इस बार विशेष बात यह रही कि प्रदेश के मुखिया, श्री विष्णु देव साय ने झंडा फहराया और तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद उनका नक्सलवाद खत्म करने, किसानों, शहीदों एवं संविधान को लेकर उद्बोधन हुआ।
AMBIKAPUR NEWS – छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति नृत्य, गायन और कला का किया प्रदर्शन –
कार्यक्रम की अगली कड़ी में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं, जिनमें विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति नृत्य, गायन और कला का प्रदर्शन किया। परेड में इस बार घोड़ों की शानदार झलक भी देखने को मिली, जिसने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इस भव्य आयोजन को देखने के लिए मैदान में हजारों लोग उमड़े। जिला प्रशासन की टीम ने कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए थे। वहीं, सरगुजा पुलिस ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से हर कोने पर कड़ी निगरानी रखी।
Also read – भास्कर उत्सव को बनाने खास… आज रायपुर आ रहे हैं युगकवि डॉ. कुमार विश्वास… जमेगी कवियों की महफिल।