AMBIKAPUR NEWS – बादल छंटते ही दिन में तेज धूप वहीं 4 डिग्री पारा में गिरावट के साथ बढ़ी ठंड।

Spread the love

AMBIKAPUR NEWS – बादल छंटते ही दिन में तेज धूप वहीं 4 डिग्री पारा में गिरावट के साथ बढ़ी ठंड।

Instagram Page Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पिछले कुछ दिनों से अंबिकापुर और सरगुजा के अन्य क्षेत्रों में बादल छाए रहने की वजह से ठंड का असर कम महसूस किया जा रहा था। हालांकि, अब बादल छंटने के बाद मौसम ने फिर करवट ली है। दिन में धूप निकलने के साथ न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

FOLLOW OUR WHATSAPP CHANNEL

AMBIKAPUR NEWS – तापमान पहुंचा 6.6 डिग्री –

AMBIKAPUR NEWS

बता दें कि इस मौसम में अब तक तीन पश्चिमी विक्षोभ बन चुके हैं और अब चौथा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होकर आगे बढ़ रहा है। न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति का सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों और बुजुर्गों पर देखने को मिल रहा है, जो ठंड के कारण विशेष रूप से प्रभावित हो रहे हैं।

AMBIKAPUR NEWS – मौसम विभाग के अनुसार 20 जनवरी तापमान जाएगा नीचे –

मौसम विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय हो चुका है और यह धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटे के भीतर मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। अनुमान है कि 20 जनवरी तक तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके बाद बादल छाने की संभावना है, जिससे उत्तर से आने वाली शुष्क हवाओं की गति कम होगी और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान लोगों को ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Also read – रील बनाने का जुनून ले गया जान… गौरघाट जलप्रपात में डूबे व्यक्ति का अबतक नहीं मिला सुराग।